यश-कियारा की 'टॉक्सिक' के नए गाने पर भड़के लोग, बोले- 'यह गाना कम कॉन्डम का ऐड ज़्यादा लग रहा'
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' का नया गाना 'तबाही' आउट होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई इंटरनेट यूजर्स ने इस गाने को अश्लील बताते हुए कमेंट किया कि 'यह गाना कम कॉन्डम का ऐड ज़्यादा लग रहा है'। वहीं दूसरी ओर, यश और कियारा के तमाम फैंस ने गाने में दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री की काफी तारीफ की है।