यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो के बीच तीखी बहस, आपस में टकराए सिर

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो और भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यशस्वी को 45 रन के निजी स्कोर पर आउट करने के बाद फर्नांडो उनके काफी करीब जाकर जश्न मनाने लगे, जिसके बाद दोनों के सिर आपस में टकरा गए। इसके बाद श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर दोनों को एक-दूसरे से दूर किया।

by shortkt.com
19 hours ago
यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो के बीच तीखी बहस, आपस में टकराए सिर | ShortKT