म्यूचुअल फंड रजिस्ट्रेशन हुआ और भी सरल, SEBI ने पेश किया सिंगल एप्लीकेशन फॉर्म
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब स्पॉन्सर की मंजूरी और फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए अलग-अलग तीन फॉर्म भरने के बजाय, केवल एक संयुक्त आवेदन फॉर्म का उपयोग किया जाएगा। यह निर्णय इस साल की शुरुआत में म्यूचुअल फंड के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में किए गए संशोधनों के बाद लिया गया है।