मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के अफेयर की खबरों पर भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा
मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की पुरानी दोस्ती के बीच हाल ही में एक सोशल मीडिया पेज ने दावा किया कि दोनों गुपचुप तरीके से डेटिंग कर रहे हैं। इस खबर को देखकर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा काफी नाराज हो गईं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'यह कैसी बेतुकी बात है, क्या सिर्फ व्यूज पाने के लिए आप लोग कुछ भी लिख देंगे?'