मोहम्मद दानिश के घर आई नन्हीं परी, दूसरी बार पिता बने 'इंडियन आइडल 12' फेम सिंगर

'इंडियन आइडल 12' से चर्चा में आए गायक मोहम्मद दानिश के घर खुशियों ने दस्तक दी है। वह दूसरी बार पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी फरहीन अफरीदी ने एक बेटी को जन्म दिया है। दानिश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए हुए उसके कान में अजान पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'अल्लाह का सबसे खूबसूरत तोहफा, हमारी बेटी आ गई है।'

by shortkt.com
5 hours ago
मोहम्मद दानिश के घर आई नन्हीं परी, दूसरी बार पिता बने 'इंडियन आइडल 12' फेम सिंगर | ShortKT