मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा: आयोजकों ने हिंदू संस्कृति और आपसी एकता पर दिया बल
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा के दौरान, वहां के आयोजकों और भारतीय समुदाय ने हिंदू परंपराओं, भाईचारे और एकजुटता को रेखांकित किया। विश्व हिंदू परिषद अमेरिका की प्रमुख तेजल शाह ने बताया कि यह आयोजन विविधता में एकता का संदेश देता है और लोगों को आपसी मतभेद किनारे रखकर मानवता की भलाई के लिए एकजुट होने का आह्वान करता है।