मोबाइल पर मिलेगी टीबी मरीजों को 24 घंटे मदद, AI चैटबॉट 'खुशी' 12 भाषाओं में देगा जानकारी
टीबी मरीजों को सही जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए 'टीबी मुक्त भारत' ऐप में AI चैटबॉट 'खुशी' लॉन्च किया गया है। यह चैटबॉट 12 भाषाओं में मरीजों के सवालों का जवाब देगा और उनका हौसला बढ़ाएगा। भोजपुर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ए. अहमद ने बताया कि 'खुशी' मरीजों को समय पर दवा लेने और पूरा उपचार कराने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे टीबी मुक्त भारत अभियान को नई गति मिलेगी।