मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, सरकार ने दी सख्त चेतावनी
31 अगस्त को दूरसंचार विभाग ने मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल के IMEI नंबर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना या फिर गलत दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड हासिल करना टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के अंतर्गत एक गंभीर अपराध माना जाएगा। ऐसा करने वाले व्यक्ति को 3 साल तक की कैद और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।