'मोदी है तो मुमकिन है' गाने पर राजकुमार राव का जवाब, बोले- आप दबाव नहीं समझ सकते
अभिनेता राजकुमार राव से एक प्रशंसक ने सवाल किया कि वह 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने में अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ क्यों शामिल हुए थे। इसके जवाब में राजकुमार ने लिखा, "सिर्फ एक गाना यह निर्धारित नहीं करता कि मैं कौन हूं या मैं किन चीजों का समर्थन करता हूं... आप उस दबाव को कभी नहीं समझ पाएंगे।" हालांकि, बाद में उन्होंने इस टिप्पणी को हटा दिया।