मोजतबा खामेनेई के निधन की खबरों पर ट्रंप ने जताई असहमति
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के निधन की चर्चाओं के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनका निधन हुआ है।' रेडियो प्रस्तोता ग्लेन बेक के साथ फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने बताया कि खामेनेई बुरी तरह जख्मी हुए थे और उनके शरीर के बाएं हिस्से, हाथ और पैर में गहरी चोटें आई थीं।