मॉनसून के दौरान पेट की सेहत के लिए बेस्ट हैं ये 5 सब्जियां, एक्सपर्ट ने दी सलाह
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, बारिश के मौसम में कद्दू, लौकी, तुरई, सूरन और परवल का सेवन करना फायदेमंद रहता है। उन्होंने बताया कि कद्दू इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, जबकि लौकी पेट को साफ रखने में मदद करती है। वहीं, तुरई शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ डिटॉक्स भी करती है। इसके अलावा, फाइबर से भरपूर सूरन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और परवल एसिडिटी व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है।