मॉनसून की दस्तक के बाद भी भारतीय शहरों में क्यों बरकरार है भीषण गर्मी?
देश के कई हिस्सों में मॉनसून के आगमन के बाद भी लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे उच्च आर्द्रता (ह्यूमिडिटी), गर्म रातें और अर्बन हीट आइलैंड का असर प्रमुख कारण हैं। जानकारों का मानना है कि पेड़-पौधे लगाकर, छतों को ठंडा रखकर, शहरी नियोजन में सुधार और हीट ऐक्शन प्लान को सख्ती से लागू करके इस स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।