मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का फायदा पाने के लिए भारतीय कंपनियों को खुद डिजाइन करने होंगे फोन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि जो भारतीय कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग स्कीम-2.0 का लाभ उठाना चाहती हैं, उन्हें अपने स्वयं के डिजाइन और तकनीक पर आधारित फोन तैयार करने होंगे। वैष्णव के अनुसार, कंपनियों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनका डिजाइन मौलिक है और उन्होंने किसी अन्य उत्पाद की कॉपी नहीं की है। ₹62,500 करोड़ की इस योजना के तहत योग्य कंपनियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा।