मैदान में घुसा दर्शक, रहमानुल्लाह गुरबाज़ की कैप चुराकर भागा; वीडियो हुआ वायरल
अफगानिस्तान की श्पगीज़ा क्रिकेट लीग के एक मुकाबले के दौरान एक दर्शक मैदान के अंदर घुस गया और विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ के सिर से टोपी छीनकर भाग गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह प्रशंसक कैप लेकर भागा, तो सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े। यह वाकया उस समय हुआ जब गुरबाज़ मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे।