मैगी भी हुई 'श्रिंकफ्लेशन' का शिकार, जानें क्या है यह बला?
नेस्ले ने मैगी के पैकेट का वजन 9 फीसदी तक कम कर दिया है, जिसके चलते यह 'श्रिंकफ्लेशन' की चपेट में आ गई है। यह शब्द 'श्रिंक' यानी सिकुड़ना और 'इंफ्लेशन' यानी महंगाई से मिलकर बना है। इसमें उत्पाद की कीमत तो वही रहती है, लेकिन उसकी मात्रा घटा दी जाती है। 'श्रिंकफ्लेशन' शब्द का प्रयोग सबसे पहले साल 2009 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री पिप्पा मालमग्रेन ने किया था।