मैं गांधी या हीरो नहीं, खुद के नायक खुद बनें: सोनम वांगचुक
कॉकरोच जनता पार्टी के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने आंदोलन को मिल रहे जनसमर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, "लोग मुझे आधुनिक दौर का गांधी या 21वीं सदी का नायक बताते हैं, लेकिन मैं न तो गांधी हूं और न ही कोई हीरो।" वांगचुक ने आगे कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति में नायक तलाशने के बजाय हर किसी को अपना हीरो खुद बनना चाहिए।