मैं कोई सती-सावित्री नहीं, मैंने भी ड्रग्स लिए हैं; पार्टियों में कोकेन और MDMA का चलन है: नारायणी
एक पॉडकास्ट के दौरान अभिनेत्री नारायणी ने खुलासा किया कि टीवी इंडस्ट्री की पार्टियों में कोकेन और MDMA जैसे ड्रग्स का इस्तेमाल आम है। उन्होंने स्पष्ट किया, "मैं खुद को सती-सावित्री नहीं बता रही। मैंने भी जीवन में सब कुछ किया है, लेकिन वह सिर्फ एक अनुभव के तौर पर था। अगर आप ड्रग्स की लत में फंस जाते हैं, तो आप जीवन में आगे कुछ नहीं कर पाएंगे।"