मेलबर्न में बोले PM मोदी: ऑपरेशन सिंदूर के धमाकों की गूंज से दुनिया वाकिफ है
मेलबर्न में भारतीय प्रवासियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत के रक्षा तंत्र की क्षमता और विश्वसनीयता को देख रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया ने भारत की ताकत का प्रदर्शन देख लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब आतंकियों के ठिकानों पर हमले हुए, तो उनकी गूंज पूरी दुनिया ने सुनी।