मेरठ: मुस्कान को पकड़ने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, सोशल मीडिया पर अश्लील लाइव का आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान नाम की महिला को गिरफ्तार करने वाली सब-इंस्पेक्टर अनु रानी को निलंबित कर दिया गया है। मुस्कान पर अपने पति की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में छिपाने का आरोप है। अनु रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया। आरोप है कि अनु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक स्थिति में लाइव आती थीं और लोगों से पैसे ऐंठने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करती थीं।

by shortkt.com
4 hours ago
मेरठ: मुस्कान को पकड़ने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, सोशल मीडिया पर अश्लील लाइव का आरोप | ShortKT