मेरठ: किसान नेता का आरोप, पुलिस ने दी थर्ड डिग्री और गाने पर नचाया
उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी ने पुलिस पर गंभीर यातना देने का इल्जाम लगाया है। अपनी सूजी हुई आंख दिखाते हुए उन्होंने कहा, 'आप देख सकते हैं कि मुझे बुरी तरह पीटा गया है। उन्होंने मेरे निजी अंगों पर भी थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया और 'चोली के पीछे' गाना बजाकर मुझे नाचने के लिए मजबूर किया।' भाटी इस मामले की शिकायत करने के लिए मेरठ एसएसपी के कार्यालय पहुंचे थे।