मेरठ: कांवड़ियों ने मिसाल पेश की, जनाजे के लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रोका रास्ता
उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सिवाया गांव में दिल का दौरा पड़ने से 40 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति का निधन हो गया। रविवार को जब उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को दिल्ली-देहरादून हाईवे से होकर कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था, तो वहां कांवड़ियों की भारी भीड़ मौजूद थी। स्थिति को देखते हुए कांवड़ियों ने तुरंत रास्ता साफ किया और अपने डीजे बंद कर दिए। इसके बाद, कुछ कांवड़ियों ने आपस में हाथ जोड़कर एक मानव श्रृंखला बनाई और जनाजे को सुरक्षित और सम्मान के साथ हाईवे पार कराया।