मेरठ: कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से खींचकर पीटा, वर्दी फाड़ी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ियों द्वारा दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और उनके कपड़े फाड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबरों के अनुसार, एक बाइक सवार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में जीप लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। घटना के समय कांवड़ियों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी सुना गया।

by shortkt.com
5 hours ago
मेरठ: कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से खींचकर पीटा, वर्दी फाड़ी | ShortKT