मेनका गांधी के मोर पंख वाले बयान पर मचा बवाल, जैन समुदाय ने जताई आपत्ति
बीजेपी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने आरोप लगाया है कि जैन धर्म में उपयोग होने वाली 'पिच्छी' तैयार करने के लिए मोरों की हत्या की जा रही है। मेनका का दावा है कि जैन साधुओं के प्रभाव के चलते ही 1972 के वन्यजीव संरक्षण कानून में मोर पंखों की खरीद-फरोख्त को छूट मिली थी। वहीं, विश्व जैन संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।