मेटा प्रमुख ज़करबर्ग भारत में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं: संसदीय समिति
आईटी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग भारत को 'अस्थिर' करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सेल्फी वीडियो फेसबुक से पांच घंटे तक हटाए जाने के मामले में ज़करबर्ग से माफी की मांग की है। गौरतलब है कि जनवरी 2025 में ज़करबर्ग ने 2024 के चुनावों को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके लिए बाद में मेटा ने माफी मांगी थी।