मेटा ने पीएम मोदी के वीडियो ब्लॉक होने पर सरकार को दी सफाई
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को सूचित किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण अकाउंट्स पर शेयर होने वाली सामग्री के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। फेसबुक द्वारा पीएम मोदी के एक सेल्फी वीडियो को कुछ देर के लिए हटाए जाने के एक दिन बाद कंपनी ने यह जानकारी दी है।