मेटा के पॉलिसी प्रमुख को सरकार का बुलावा, तकनीकी खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण
भारत सरकार ने मेटा के पब्लिक पॉलिसी हेड जोएल कपलान और इंस्टाग्राम के तकनीकी अधिकारियों को 5 अगस्त को एक बैठक के लिए तलब किया है। खबरों के अनुसार, सरकार मेटा से यह जानना चाहती है कि उनका एल्गोरिदम किस तरह काम करता है और आखिर क्या वजह है कि प्लेटफॉर्म पर कुछ खास तरह की सामग्री को अन्य के मुकाबले ज्यादा लोगों तक प्रमोट किया जाता है।