मेक्सिको सिटी में इंग्लैंड टीम के होटल के बाहर फैंस का हंगामा, रात भर मचाया शोर
फीफा प्री-क्वॉर्टर फाइनल मैच से ठीक पहले मेक्सिको सिटी में बड़ी संख्या में मेक्सिकन समर्थक इंग्लैंड की टीम जिस होटल में रुकी थी, वहां पहुंच गए। इन प्रशंसकों ने तेज आवाज में संगीत, आतिशबाजी और ढोल-ट्रंपेट बजाकर खिलाड़ियों को परेशान करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें होटल से दूर हटाने के लिए रास्ता बंद करती हुई नजर आ रही है।