मुरैना: कलेक्ट्रेट में महिलाओं का अजीबोगरीब प्रदर्शन, जीभ निकालकर किया 'नागिन डांस'
मध्य प्रदेश के मुरैना से दो महिलाओं के हैरान कर देने वाले विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ है। कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई के बीच इन महिलाओं ने जीभ बाहर निकालकर नागिन डांस किया और मां काली के आने का नाटक शुरू कर दिया। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन करीब 30 मिनट तक दोनों महिलाएं इसी तरह हंगामा करती रहीं।