मुथूट फिनकॉर्प ₹3000 करोड़ के IPO के लिए SEBI के पास पहुंची
गोल्ड लोन क्षेत्र की प्रमुख एनबीएफसी (NBFC) मुथूट फिनकॉर्प ने ₹3000 करोड़ जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, इस आईपीओ के जरिए कंपनी पूरी तरह से नए शेयर जारी करेगी। मुथूट पप्पाचन ग्रुप का हिस्सा रही मुथूट फिनकॉर्प मुख्य रूप से सोने के बदले कर्ज देने का कारोबार करती है।