मुजफ्फरपुर: समलैंगिक रिश्ते के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, पूछा- क्या प्यार करना गलत है?

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवती ने अपनी महिला मित्र से शादी करने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती का कहना है कि उसने अपनी सहेली की मांग में सिंदूर भी भरा है, लेकिन घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। उसने सवाल उठाया कि क्या दो लड़कियों का आपस में प्यार करना कोई अपराध है? मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए।

by shortkt.com
4 hours ago
मुजफ्फरपुर: समलैंगिक रिश्ते के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, पूछा- क्या प्यार करना गलत है? | ShortKT