मुजफ्फरनगर: छत पर चढ़े सांड को उतारने की कोशिश के दौरान हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बारिश से बचने के लिए एक सांड एक पक्के घर की छत पर चढ़ गया। उसे सुरक्षित नीचे लाने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू किए। इसी दौरान भागते हुए सांड एक टीन शेड पर जा पहुंचा, जिससे शेड टूट गई और वह नीचे गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में सांड के पैर में चोट लगी है।