मुख्य चुनाव आयुक्त चयन पैनल में CJI क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि चयन समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को क्यों शामिल नहीं किया गया है। कोर्ट ने जोर दिया कि चुनाव आयुक्त का पद स्वतंत्र होना चाहिए। इसके जवाब में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि यह सोचना सही नहीं है कि चयन पैनल में प्रधानमंत्री लोकतंत्र या संविधान के विपरीत कोई कदम उठाएंगे।

by shortkt.com
4 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त चयन पैनल में CJI क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण | ShortKT