मुंबई में सीएनजी और पीएनजी हुई महंगी, ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ा
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार से महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद नई दर ₹88 हो गई है। इसके साथ ही घरेलू पीएनजी की कीमतों में भी ₹1 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर का इजाफा किया गया है। इन बदलावों के अलावा, मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और टैक्सी के न्यूनतम किराए में भी वृद्धि कर दी गई है।