मुंबई में पानी से भरे ट्रैक से गुजरी वंदे भारत एक्सप्रेस, पुल पर चल रही गाड़ियों पर पड़ीं पानी की बौछारें
मुंबई में हो रही बरसात के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें यह ट्रेन पानी से लबालब रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है। पानी को काटते हुए जब ट्रेन वहां से निकली, तो उसकी तेज बौछारें पास के पुल से गुजर रहे वाहनों पर भी जा गिरीं। इस पर एक X यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "किसी फिल्मी सीन जैसा।"