मुंबई: गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के पास बस में लगी आग, वीडियो वायरल
शुक्रवार को मुंबई के गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे एक बस में भयंकर आग लग गई। आग के कारण उठा धुएं का गुबार मेट्रो स्टेशन के भीतर तक फैल गया, जिसके बाद वहां मौजूद यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के निर्देश दिए गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, जब तक स्टेशन से सारा धुआं साफ नहीं हो जाता, तब तक वहां ट्रेनों का ठहराव रोक दिया गया है।