मुंबई: गणेश विसर्जन के दौरान 22 फीट की मूर्ति गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 घायल
शनिवार रात मुंबई के भुलेश्वर में गणेश स्थापना के लिए ले जाई जा रही 22 फीट लंबी प्रतिमा अचानक लोगों के ऊपर गिर गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई, वहीं 2 बच्चों सहित 5 अन्य लोग जख्मी हुए हैं, जिनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में मूर्ति के ढांचे के नट-बोल्ट ढीले होने को इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।