मुंबई के जिमीज़ बर्गर में बर्गर के अंदर मिला कांच, पुलिस में शिकायत दर्ज
मुंबई के अंधेरी स्थित 'जिमीज़ बर्गर' में एक महिला ग्राहक को कोरियन वेज बर्गर खाते समय उसमें कांच का एक टुकड़ा मिलने का दावा किया गया है। महिला ने जब इस बारे में रेस्टोरेंट कर्मियों को सूचित किया, तो आरोप है कि उन्होंने उस कांच के टुकड़े को कचरे में डाल दिया। इसके बाद युवती ने अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।