मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराए गए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे
गंभीर वायरल इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की वजह से सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि के एक स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, मगर स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें मुंबई भेजा गया। वर्तमान में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।