मुंबई का मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर सील, गंदगी और नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज

मुंबई के जाने-माने आइसक्रीम आउटलेट 'के रुस्तम' की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दुकान में चूहे और मक्खियां घूमते देखे गए। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच के दौरान पाया कि वहां कोल्ड चेन सिस्टम ठीक नहीं था, एक्सपायर्ड सामान रखा गया था और जरूरी रिकॉर्ड भी मेंटेन नहीं किए जा रहे थे। इन गंभीर खामियों के चलते प्रशासन ने आउटलेट का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

by shortkt.com
4 hours ago
मुंबई का मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर सील, गंदगी और नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज | ShortKT