मुंबई: कांदिवली में पार्किंग की पहली मंजिल से नीचे गिरी कार, वीडियो वायरल

मुंबई के कांदिवली स्थित होरायजन बिल्डिंग में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ पार्किंग की पहली मंजिल से एक कार अचानक नीचे आ गिरी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

by shortkt.com
5 hours ago
मुंबई: कांदिवली में पार्किंग की पहली मंजिल से नीचे गिरी कार, वीडियो वायरल | ShortKT