मुंगेर में चोरों का बड़ा दुस्साहस : SP ऑफिस के बगल में जिला कल्याण विभाग का दफ्तर खंगाला, AC-CPU ले उड़े

मुंगेर में बुधवार रात जिला कल्याण विभाग कार्यालय में चोरी हुई। चोरों ने खिड़की तोड़कर एसी, चार सीपीयू और एक बड़ी एलईडी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा लिए। यह कार्यालय एसपी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार सुबह कर्मियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है।

by shortkt.com
last month
मुंगेर में चोरों का बड़ा दुस्साहस : SP ऑफिस के बगल में जिला कल्याण विभाग का दफ्तर खंगाला, AC-CPU ले उड़े | ShortKT