मीरा रोड: निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरी क्रेन, एक की मौत और तीन घायल
मुंबई के निकट मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से क्रेन नीचे गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। क्रेन गिरने से इमारत के नीचे पार्क की गई कई गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।