मिस्र में मिला 3000 साल पुराना 'T' आकार का अनोखा मकबरा
मिस्र के लक्सर शहर में पुरातत्वविदों को 3,000 साल पुराना एक 'T' आकार का मकबरा मिला है। यह ऐतिहासिक खोज वेस्ट बैंक के 'शेख अब्द अल-कुरना' कब्रिस्तान इलाके में हुई है। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है और इस खोज को ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना है।