मिस्र में चलती ट्रक से 105 किलो चिकन लूटने का वीडियो वायरल, मुठभेड़ में 3 लुटेरों की मौत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है जिसमें कुछ लोग कार में सवार होकर एक तेज रफ्तार ट्रक का पीछा करते हुए उसमें से करीब 105 किलो फ्रोजन चिकन लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मिस्र की राजधानी काहिरा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लूटपाट के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में तीन लुटेरों की जान चली गई, वहीं तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।