मिल्की वे में खोजा गया सबसे तेज़ घूमने वाला तारा, 25,000 किमी प्रति सेकंड है रफ्तार
हमारी आकाशगंगा में S301 नाम का सबसे तेज़ गति वाला तारा मिला है। यह तारा मिल्की वे के बीच स्थित विशाल ब्लैक होल 'सैजिटेरियस A*' के इर्द-गिर्द 25,000 किलोमीटर प्रति सेकंड की जबरदस्त गति से चक्कर लगाता है और अपना एक परिक्रमा चक्र 8.7 साल में पूरा करता है। इस तारे की खोज यूरोपियन सदर्न ऑब्ज़र्वेटरी के 'वेरी लार्ज टेलीस्कोप इंटरफेरोमीटर' की मदद से की गई है।