मिल्की मिस्ट के शेयर में लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी, 10% उछलकर लगा अपर सर्किट
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों की 18 अगस्त को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई। यह शेयर अपने ₹140 के इश्यू प्राइस से लगभग 30% की बढ़त के साथ NSE पर ₹181.50 पर बंद हुआ था। इसके बाद 19 अगस्त को भी शेयर की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया और 10% की तेजी के साथ इसमें अपर सर्किट लग गया। इस आईपीओ को 11 से 13 अगस्त के दौरान निवेशकों द्वारा 56.12 गुना सब्सक्राइब किया गया था।