मिमी चक्रवर्ती की नई तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की परेशानी, चेहरे पर दिखी चोट और सूजन

बंगाली अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर सूजन और होंठों पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर उनके प्रशंसक काफी चिंतित हो गए हैं। मिमी ने अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए लिखा, "एक दांत निकलवाना पड़ा... एक गाल सूजा हुआ है... कुछ टांके आए हैं, होंठ पर चोट है और पैरों में खिंचाव है... एक आम इंसान की जिंदगी का... एक सामान्य हफ्ता।"

by shortkt.com
4 hours ago
मिमी चक्रवर्ती की नई तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की परेशानी, चेहरे पर दिखी चोट और सूजन | ShortKT