मिनी माथुर ने बताया, प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद हाथ से निकला 'इंडियन आइडल 5' का होस्टिंग प्रोजेक्ट
अभिनेत्री और होस्ट मिनी माथुर ने बताया है कि दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की बात जाहिर करने के बाद उन्हें 'इंडियन आइडल' के पांचवें सीजन को होस्ट करने का मौका छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा, "वजह यह थी कि भारतीय दर्शक शायद एक प्रेग्नेंट होस्ट को पसंद नहीं करते। मुझे काफी दुख हुआ था... मुझे छठे सीजन के लिए फिर से ऑफर मिला, लेकिन मेरा मन अब इसके लिए राजी नहीं था।"