मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी, अस्पताल में हैं भर्ती
मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी एक छोटी सर्जरी हुई है और अभी उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने अस्पताल जाकर मिथुन चक्रवर्ती से भेंट की और डॉक्टर्स से उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लिया।