मालशेज घाट में तेज़ हवाओं का कहर: बाइकर्स और राहगीर हुए बेहाल
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट मालशेज घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वहां चल रही तेज़ हवाओं का मंज़र कैद है। इन तेज़ हवाओं के कारण बाइक सवारों के लिए अपनी गाड़ियों को संभालना मुश्किल हो गया, जिसके चलते उन्हें बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। इस दौरान कुछ बाइकर्स सड़क पर गिरते हुए भी नज़र आए, वहीं पैदल चल रहे लोगों को भी आगे बढ़ने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।